29.2 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क टाइम्स में दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ और सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड : केजरीवाल

नई दिल्ली, 19 अगस्त ( आरएनएस) । दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के यहा सीबीआई की रेड पडऩे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में के फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी है। यह भारत के लिए गर्व की बात है, सभी भारतवासियों को बधाई, लेकिन उसी दिन केंद्र ने मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई भेज दी। सीबीआई का स्वागत है। हम पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच और रेड हुईं, कुछ नहीं निकला, अब भी कुछ नहीं निकलेगा। दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। ये इसे रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों पर रेड और गिरफ़्तारी की कार्रवाई हो रही है। इन 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम करने की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया, लेकिन हम दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल एक मिस्ड कॉल नंबर 9510001000 जारी कर देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए सभी साथ आएं और इस मिशन से जुडऩे के लिए 9510001000 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। हमें देश के 130 करोड़ लोगों को जोडऩा है। अगर हमने इन्हीं पार्टियों और नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो अगले 75 साल भी देश आगे नहीं बढ़ेगा। इसलिए देश के 130 करोड़ लोगों को साथ आना पड़ेगा।  अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली और अमीर देश है। अमेरिका का सबसे बड़ा अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स है। न्यूयॉर्क टाइम्स में खबर छपना बड़ा मुश्किल होता है। कल के न्यूयॉर्क टाइम के पहले पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की खबर छपी है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सबसे बड़े अखबार के फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर खबर छपी है। इस खबर में लिखा हुआ है कि भारत में दिल्ली के अंदर शिक्षा क्रांति हो रही है। दिल्ली के सरकारी स्कूल बहुत शानदार हो गए हैं। दिल्ली में अब लोग अपने बच्चों का प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवा कर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भर्ती करा रहे हैं और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले गरीब बच्चे अपना अच्छा कैरियर बना-बना कर अपने- अपने परिवारों की गरीबी दूर कर रहे हैं। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पेज के ऊपर पूरी भारत के बारे में इतनी अच्छी खबर छापना, दिल्ली के बारे में इतनी अच्छी खबर छपना, हर भारतवासी का सीना चौड़ा है। मैं सभी भारतवासी को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब अपना एक ही मकसद है। अब इनके भरोसे अगर देश को छोड़ दिया, तो ये लोग भारत को कभी आगे नहीं आने देंगे। हमेशा टांग खींचेंगे। अब देश के 130 करोड़ लोगों को मिलकर भारत को आगे लेकर जाना है। आज मैं एक मिस्ड कॉल नंबर 9510001000 जारी कर रहा हूं। देश के जो लोग भी इस मिशन में जुडऩा चाहते हैं, जो लोग भारत को दुनिया का नंबर देश देखना चाहते हैं, जो लोग भारत को सबसे शक्तिशाली देश बनते हुए देखना चाहते हैं, जो लोग भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र देखना चाहते हैं, वे लोग इस मिशन से जुड़े और इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। आप भी करिए और सबसे कराओ। देश की सभी मीडिया से भी मेरी विनती है कि आप इस नंबर का खूब प्रचार करिए। यह देश आपका भी है। यह देश हमारा सबका है। हमें इस मिशन के साथ देश के 130 करोड़ लोगों को जोडऩा है। आप चाहते हो न कि न्यूयॉर्क के फ्रंट पेज पर रोज भारत की अच्छी खबर छपना चाहिए। सिर्फ न्यूयॉर्क टाइम्स ही क्यों, फ्रांस, लंदन, जापान, नार्वे और स्वीडन समेत दुनिया के हर देश के सबसे बड़े अखबार के फ्रंट पेज पर भारत छाया होना चाहिए। इसके लिए हम सभी 130 करोड़ भारतीयों को एक साथ आना पड़ेगा। आप सभी अपना-अपना फोन उठाओ और 9510001000 नंबर पर मिस्ड कॉल करो और इस मिशन के साथ जूडो। मैं फिर से कह रहा हूं कि अड़चनें बहुत आएंगी, लेकिन अब भारत रुकेगा नहीं, अब भारत थमेगा नहीं।

अन्य ख़बरें

वर्ल्ड अर्थ डे 2026 : ‘हमारी शक्ति हमारा ग्रह’, बढ़ते जलवायु संकट के बीच पृथ्वी दिवस अहम

Newsdesk

ओडिशा : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बीजद ने सरकार पर निशाना साधा

Newsdesk

चुनाव आयोग ने पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading