November 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद शोक में डूबा बागपत का डौला गांव

बागपत 22 अगस्त (आर एन एस)। हाईवे पर हादसे में दंपती व तीन मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत के बाद से डौला गांव शोक में डूबा है। पोस्टमार्टम के बाद पांचों सदस्यों ७के शव घर पहुंचे। उनके अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी। हर किसी की आंखों से आंसू छलक रहे हैं।
रविवार को हुआ था हादसा
ग्राम डौला निवासी 35 वर्षीय फतेह मोहम्मद अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी 32 वर्षीय तब्बसुम और तीन बेटी आठ वर्षीय ईलमा, छह वर्षीय ईकरा और दो वर्षीय मायरा के साथ अपनी ससुराल सिवालखास (मेरठ) से रविवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे बालैनी स्थित टोल प्लाजा के पास बागपत की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने फतेह मोहम्मद की बाइक को रौंद दिया। लोग बाइक सवार पांचों सदस्यों को बालैनी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर
सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने दी सांत्वना
पोस्टमार्टम के बाद उनके शव सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव में पहुंचे। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। पीडि़त स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। फतेह मोहम्मद की बेटी फराह व अन्य महिलाएं बार-बार बेहोश हो रही हैं। ग्रामीण व रिश्तेदार उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। सांत्वना देने सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद भी डौला गांव पंहुचे।
भिंडी बेचने की मजबूरी खींच लाई मौत
स्वजन के अनुसार सुसराल जाने से पहले फतेह ने भिंडी की बोरिया भरीं थीं। पर, बीवी तबस्सुम से बोले कि चल बाइक पर बैठक तुम्हारी मां और बाप से मिलाकर लाता हूं। सुसराल से लौटूगा आज ही क्योंकि आजादपुर दिल्ली की मंडी में भिंडी लेकर जाना है। यह बात कहने के बाद वह ससुराल पहुंचा और शाम को जब चलने लगा तो ससुर शकील तथा सास ने काफी रोका कि आज नहीं कल जाना। लोगों ने बताया कि फतेह ने ससुर को आजादपुर मंडी जाने की मजबूरी बताई और फिर पत्नी एवं तीन बेटियों को बाइक पर सवार कर डौला गांव के लिए चल दिए लेकिन बालैनी में मौत ने ऐसा छपट्टा मारा कि पांचों ही दम तोड़ गए।
पंद्रह बीघा जमीन किराए पर लेकर की थी खेती
उसने पंद्रह बीघा जमीन किराए पर लेकर भिंडी की खेती की थी। यूं लोगों को कहते सुना कि यदि वह ससुरालीजनों की बात मानकर कल डौला गांव लौटते तो मौत से बच जाते। वहीं एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने गमजदा स्वजन को सांत्वना दे मदद करने का भरोसा दिया।

अन्य ख़बरें

सनातन धर्म और हिंदुत्व अलग, भाजपा नफरत की राजनीति करती है : दिग्विजय सिंह

Newsdesk

गुजरात हाईकोर्ट और सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Newsdesk

1984 सिख विरोधी दंगों के मुकदमे संस्थागत धोखाधड़ी की तरह चलाए गए: पूर्व न्यायाधीश

Newsdesk

Leave a Comment