November 7, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एक शाही परिवार की वजह से हम हजारों एकड़ जमीन गंवा चुके हैं : नड्डा

Union Minister for Health and Family Welfare Jagat Prakash Nadda addresses during a programme organised to launch the Media Campaign of `Mission Indradhanush` in New Delhi, on March 23, 2015. (Photo: Sunil Majumdar)

नई दिल्ली, 24 जून | भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सत्ता पक्ष और कांग्रेस में घमासान जारी है। दोनो ही पार्टियों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप जारी है। कांग्रेस के आरोपों का जबाव देते हुये भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीधे-सीधे कांग्रेस को कटघरे में खड़े करने की कोशिश की है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि एक शाही परिवार और उनके चाटूकार दरबारियों की दुर्गति की वजह से हम अपनी हजारों एकड़ जमीन गंवा चुके है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस शाही परिवार और उनके चाटुकार दरबारी चीन के मुद्दे पर गलत बयानी कर रहे हैं।

हाल ही में हुए सर्वदलीय बैठक की ओर इशारा करते हुये नड्डा ने कहा कि बैठक में स्वस्थ और खुलकर चर्चा हुई । सभी विपक्षी दलों के नेताओ ने बहुमूल्य सुझाव दिया। बैठक में सरकार को इस मसले पर समुचित करवाई करने का अधिकार भी दिया गया। लेकिन बैठक में एक परिवार की अलग राय थी। नड्डा ने पूछा कि क्या आप अनुमान लगा सकते है कि ऐसा क्यों था।

नड्डा ने व्यंग कसते हुये कहा कि सत्ता से बेदखल और जनता द्वारा रिजेक्ट की गयी एक पार्टी पूरे विपक्षी दलों की बराबरी नही कर सकता। उन्होंने कहा कि एक परिवार का हित देश का हित नही हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश एकजुट है और सेना के साथ खड़ी है। यह समय एकता और ²ढ़ता दिखाने का है।

नड्डा ने आरोप लगाया कि एक परिवार की दुर्गति की वजह से हम हजारों किलोमीटर अपनी भूमि खो चुके हैं। सियाचिन ग्लेशियर लगभग गंवा चुके है। शायद यही वजह है कि जनता ने उस पार्टी को नकार दिया है।

अन्य ख़बरें

2002 नेटवेस्ट फाइनल की यादें होंगी ताजा, एमसीए म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी गांगुली की जर्सी

Newsdesk

गहरे समुद्र में खनिज और जैव विविधता की खोज में मदद करेगा ‘मत्स्य-6000’, परीक्षण सफल

Newsdesk

यूएन के बजट सलाहकार पैनल में भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता का निर्विरोध चयन

Newsdesk

Leave a Comment