November 7, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

‘आरजीएफ 20 लाख रुपये लौटा दे तो क्या मोदी आश्वस्त करेंगे कि चीन जमीन खाली करेगा’

Congress leader P Chidambaram.(File Photo)

नई दिल्ली, 27 जून | पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री व कंग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को केंद्र और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने नड्डा पर पीएमएनआरएफ से राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को मिले 20 लाख रुपये अनुदान के मामले को आधू-अधूरे सच से विकृत करने का आरोप लगाया। चिदंबरम ने साथ ही सरकार पर सवाल दागा कि अगर आरजीएफ अनुदान लौटा दे तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को भरोसा दिलाएंगे कि ‘चीन अपना अतिक्रमण खाली करेगा और यथास्थिति बहाल करेगा?’

पार्टी के वरिष्ठ नेता की टिप्पणी पार्टी के इस दावे के तुरंत बाद आई कि 2004 की सुनामी के बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में राहत कार्य के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्राप्त 20 लाख रुपये का दान किया गया था।

चिदंबरम ने सरकार पर हमला करने के लिए एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

उन्होंने कहा, “भाजपा अध्यक्ष नड्डा अर्धसत्य बोलने में माहिर हैं। मेरे सहयोगी रणदीप सुरजेवाला ने कल उनकी आधी सच्चाई उजागर की।”

केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा इस तथ्य को क्यों छिपा रही है कि 2005 में पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से आरजीएफ को प्राप्त 20 लाख रुपये अंडमान और निकोबार में सुनामी राहत कार्य के लिए थे? और यह कि प्रत्येक रुपया किस मद में खर्च किया गया था?”

उन्होंने सरकार से पूछा, “मान लीजिए कि आरजीएफ 20 लाख रुपये लौटा देती है, तो क्या पीएम मोदी देश को भरोसा दिलाएंगे कि चीन अपना अतिक्रमण खाली करेगा और यथास्थिति बहाल करेगा?”

पूर्व वित्तमंत्री ने नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा, “श्रीमान नड्डा, वास्तविकता के साथ आएं और उस अतीत में मत रहें जो आपके आधे-अधूरे सच से विकृत है।”

उन्होंने आगे कहा, “कृपया भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ पर हमारे सवालों के जवाब दीजिए।”

गौरतलब है कि नड्डा ने 2005 में पीएमएनआरएफ से आरजीएफ को मिले 20 लाख रुपये को लेकर शुक्रवार सुबह कांग्रेस पर निशाना साधा था, जिसके बाद अब चिदंबरम ने उन पर पलटवार किया है।

अन्य ख़बरें

2002 नेटवेस्ट फाइनल की यादें होंगी ताजा, एमसीए म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी गांगुली की जर्सी

Newsdesk

गहरे समुद्र में खनिज और जैव विविधता की खोज में मदद करेगा ‘मत्स्य-6000’, परीक्षण सफल

Newsdesk

यूएन के बजट सलाहकार पैनल में भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता का निर्विरोध चयन

Newsdesk

Leave a Comment