June 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खंडवा: कुएं में मिला लापता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव, पुलिस का खुदकुशी का शक

खंडवा। खंडवा जिले के ग्राम डिग्रिस से अचानक लापता हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव कुएं में मिलने से सनसनी मच गई। कार्यकर्ता का शव उसके गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम कोरगला के पास कुएं में पड़ा मिला। महिला के परिजनों ने उसके पति पर आरोप लगाया कि वह उसे प्रताड़ित करता था।

सुसाइड नोट में लिखा बीमारी से परेशान हूं
ग्राम डिग्रिस निवासी सपना पति देवेंद्र सेन गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे वह कलेक्टर आफिस के लिए निकली थी। कलेक्ट्रेट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन दिया जाना था। लेकिन सपना वहां न जाते हुए रास्ते मे ग्राम कोरगला के पास रुक गई। यहां सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद वह खेत में चली गई। खेत मे एक कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। पति देवेंद्र ने शाम में उसके लापता होने की सूचना पदमनगर थाने में दे दी थी। इसके बाद से पुलिस उसे तलाशने में लग गई। शनिवार को सुबह सपना का शव कुएं में पड़ा मिला। पदमनगर थाना प्रभारी केडी तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। महिला का सुसाइड नोट मिला है। इसमें अल्सर की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना लिखा है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, जबलपुर के मटर और सिंघाड़े को मिला जीआई टैग

Newsdesk

जबलपुर : इंडिगो फ्लाइट में वरिष्ठ वकील से मारपीट का आरोप, कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने उठाए सवाल

Newsdesk

गृह मंत्री अमित शाह 27 जून को गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading