25.5 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनता को बताना होगा, इंडिया ब्लॉक का पीएम उम्मीदवार कौन होगा : संजय राउत

मुंबई, 26 जून । शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को इंडिया ब्लॉक के भविष्य का जिक्र करते हुए कहा कि जनता को यह बताना ही पड़ेगा कि हमारा पीएम पद का उम्मीदवार कौन है। मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हम यह बात लगातार कहते हुए आ रहे हैं कि पीएम पद के लिए जनता के सामने एक साफ चेहरा लेकर जाना होगा। जब तक हम ऐसा नहीं करते, लोग हमसे पूछते रहेंगे कि हमारा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है। हमें उन्हें बताना होगा कि जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी, तो यही व्यक्ति हमारा प्रधानमंत्री होगा। छह बागी सांसदों के शिवसेना में शामिल होने पर संजय राउत ने कहा कि अगर न्याय की कोई उम्मीद होती, तो हमें वह तब मिल जाती जब एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ पार्टी छोड़कर चले गए थे। जो व्यक्ति पैसे की ताकत का इस्तेमाल करके पार्टी छोड़ता है, उसे ही हमारी असली पार्टी का कंट्रोल सौंप दिया जाता है। हमने चुनाव आयोग के सामने न्याय की मांग की और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन हमारे मामले पर सुनवाई तक नहीं हुई। तो, आप किस न्याय की बात कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि जो भी सांसद 50 से 80 करोड़ में बिक कर शिवसेना में गए। वे सिर्फ फंड का बहाना बना रहे हैं, जनता समझदार है। जो लोग एक दिन पहले ही, अपनी मां, अपने बच्चों, अपनी गुजर चुकी पत्नी, साईं बाबा और देवी भवानी की कसम खा रहे थे। कसम खाने के 24 घंटे के अंदर ही भाग गए। ऐसे लोगों पर भरोसा करने का यही नतीजा होता है। 50-50 करोड़ में ये लोग बिक गए हैं। टीएमसी के सांसद 5 करोड़ में बिक गए। हमारे लोग ज्यादा पैसे में बिक गए। क्योंकि, यहा पर डिमांड ज्यादा होती है। हमारे पास पूरी जानकारी है कि पैसे कहां से आए और कैसे पहुंचाए गए। ईडी और पुलिस को भी जानकारी है। लेकिन, कोई हाथ नहीं डालेगा।

अन्य ख़बरें

गुना जिला अस्पताल के नल से भरी बोतल में मिला सांप का बच्चा, पेयजल व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Newsdesk

रीवा के सरकारी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत, दो नर्स निलंबित, जांच समिति गठित

Newsdesk

राजगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: ‘पैसा डबल’ करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 14 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading