November 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मनीष सिसोदिया के पक्ष में बच्चों से प्रचार के मामले में एनसीपीसीआर ने डीसीपी को भेजा समन

नई दिल्ली, 16 मार्च | राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी क्राइम को समन जारी कर आयोग के सामने हाजिर रहने कहा है। ये समन दिल्ली सरकार की एजुकेशन टास्क फोर्स के कुछ सदस्यों द्वारा मनीष सिसोदिया के पक्ष में नाबालिग स्कूली बच्चों से प्रचार करवाने और राजनीतिक एजेंडा चलाने के मामले को लेकर भेजा गया है। बता दें कि आयोग ने इसके पहले भी दिल्ली पुलिस को एक नोटिस भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा था। मगर दिल्ली पुलिस ने कोई जवाब आयोग को नहीं भेजा। एनसीपीसीआर ने बताया कि पिछले दिनों आयोग को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, इसमें सूचित किया गया कि दिल्ली शिक्षा कार्य बल के कुछ सदस्य आतिशी सिंह के निर्देश पर अपने व्यक्तिगत एजेंडे और राजनीतिक अभियानों के लिए स्कूलों में पढ़ने वाले नाबालिग बच्चों का कथित रूप से दुरुपयोग कर रहे हैं। शराब घोटाले में आरोपी मनीष सिसोदिया से ध्यान भटकाने और उनका पक्ष लेने के लिए नाबालिग बच्चों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

इस मामले में एनसीपीसीआर ने 4 मार्च को दिल्ली पुलिस को एक नोटिस भेजकर शिक्षा कार्य बल दिल्ली सरकार के सदस्य शैलेश, राहुल तिवारी, तरिषी शर्मा, जस्मिन शाह और वैभव श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा था। मगर दिल्ली पुलिस ने कोई जवाब आयोग को नहीं भेजा। यही वजह है कि एनसीपीसीआर ने अब दिल्ली पुलिस के डीसीपी क्राइम को समन जारी किया है।

एनसीपीसीआर ने डीसीपी क्राइम को इस मामले की एफआईआर कॉपी और मामले में की गई कार्यवाही रिपोर्ट के साथ 23 मार्च को शाम 4 बजे तक उपस्थित होने को कहा।

अन्य ख़बरें

सनातन धर्म और हिंदुत्व अलग, भाजपा नफरत की राजनीति करती है : दिग्विजय सिंह

Newsdesk

गुजरात हाईकोर्ट और सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Newsdesk

1984 सिख विरोधी दंगों के मुकदमे संस्थागत धोखाधड़ी की तरह चलाए गए: पूर्व न्यायाधीश

Newsdesk

Leave a Comment