27.5 C
Jabalpur
September 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

अमित शाह आज पटना आएंगे, रविवार को सासाराम व नवादा में रैली

पटना, 1 अप्रैल | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर शनिवार की शाम पटना पहुंचेंगे। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि शाह पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शाह रविवार को सासाराम में सम्राट अशोक जयंती समारोह में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह नवादा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार की रात को ही वे वापस दिल्ली चले जाएंगे।

नवादा और सासाराम में शाह की रैली को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शाह की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

माना जा रहा है कि शाह बिहार भाजपा के नेताओं के साथ विचार विमर्श कर आगे की रणनीति के लिए कार्य योजना बनाएंगे।

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।

इससे पहले शाह 25 फरवरी को बिहार आए थे और वाल्मिकीनगर में जनसभा को संबोधित किया था और पटना में किसान मजदूर समागम को संबोधित किया था।

छह महीने के दौरान गृह मंत्री की यह पांचवीं बिहार यात्रा है।

अन्य ख़बरें

4 साल में 111 सांसदों और विधायकों ने बदले दल, नागालैंड में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन: एडीआर रिपोर्ट

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी, उत्तराखंड, केरल और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थायी जजों की नियुक्ति की सिफारिश की

Newsdesk

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-सेवा ही सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading