November 7, 2026
सी टाइम्स
खेल

डब्ल्यूबीओ की सभी गतिविधियां 15 जून तक स्थगित

MC Mary Kom stunned as she settles for Bronze Medal at the 2019 edition of AIBA World Boxing Championships on Oct 12, 2019.

शॉन जुआन (प्यूटरे रिको), 21 अप्रैल (आईएएनएस)| विश्व मुक्केबाजी संगठन (डब्ल्यूबीओ) ने कोरोनावायरस के कारण सभी तरह की गतिविधियों को कम से कम 15 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है। साथ ही अब इस साल अक्टूबर में होने वाले इसके वार्षिक सम्मेलन का होना भी मुश्किल लग रहा है। इस दौरान रैंकिंगों का जारी होना और प्रशासनिक कार्य भी निलंबित रहेंगे।

डब्ल्यूबीओ के अध्यक्ष फ्रांसिस्को वालकार्सेल ने ईएसपीएन से कहा कि यह निर्णय मुख्य रूप से सामाजिक समारोहों पर जारी प्रतिबंध के कारण लिया गया है, जोकि दुनिया भर के अधिकांश देशों में लागू है।

उन्होंने कहा, ” मुझे लगता है कि प्रशंसक मुक्केबाजी का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। भले ही मुक्केबाजी एक टीवी कार्यक्रम है, जिसके फाइट में लोग सबसे अधिक रुचि रखते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम इस साल उन्हें देख पाएंगे।”

अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें इस बात पर भी संदेह है कि अगस्त और सितंबर में भी कोई फाइट शुरू हो पाएगी या नहीं।

अन्य ख़बरें

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

Newsdesk

‘कोई सपना बहुत बड़ा नहीं, कोई चुनौती बहुत कठिन नहीं’: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्रतिभागियों को सराहा

Newsdesk

पिछले सीजन के मुकाबले इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में बेहतर संतुलन है: अभिनव मुकुंद

Newsdesk

Leave a Comment