भोपाल,08 मई। लोगों को अश्लील वीडियो के जाल में फंसाकर उनको ब्लैकमेल करने वाली सेक्सार्टर्शन गैंग अब फिर से सक्रिय हो गई है। इस बार तरीका भी नया है। अब यह गिरोह खुद को महाराष्ट्र के नासिक और नागपुर का बता रहे हैं जबकि पहले यह हरियाणा और झारखंड का निवासी बताकर दोस्ती करते थे और बाद में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगते हैं। साइबर क्राइम के पास ऐसी दो शिकायतें पहुंची हैं। साइबर क्राइम ने लोगों को सावधान रहने के लिए एडवायजरी जारी कर दी है। गौरतलब है कि शाहपुरा निवासी ३५ वर्षीय तरुण सिंह के पास एक मई को फेसबुक पर फेंं्रड रिक्वेस्ट आई। उस पर एक खूबसूरत लड़की का फोटो लगा था रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद मैसेंजर पर संदेश आना शुरु हो गए। जब उन्होंने पहले संदेश का जवाब दिया तो सामने वाली महिला आनलाइन अश्लील वीडियो बनाने की बात करने की जिद करनी लगी और उनका नंबर मांगने लगी। तरुण ने नंबर दिया तो वाट्सएप पर वीडियो कॉल आने लगा और वह कपड़े उतारने लगी, लेकिन तरुण ने फ्रंट कैमरा पर उंगली रखी थी, तो वह बच गए। इसी तरह का मामला अशोका गार्डन के ५० वर्षीय राकेश साहू के साथ हुआ, लेकिन वे वाट्सएप नंबर देने से रुक गए तो इस प्रकार की ठगी से बच गए।


