31.1 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मणिपुर में उग्रवादी हमले में घायल असम राइफल्स के जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

इंफाल, 17 मई | मणिपुर में उग्रवादी हमले में घायल हुए असम राइफल्स के जवान आलोक राव ने बुधवार को कोलकाता के कमांड अस्पताल में दम तोड़ दिया। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। राव 10 मई को मणिपुर के सेनापति जिले में जातीय संघर्ष में उग्रवादियों के हमले में घायल हो गए थे। अधिकारियों के अनुसार, उग्रवादियों ने डोलाईथाबी में सेना-असम राइफल्स के इलाके में गश्त के दौरान गोलीबारी की थी, जिसमें 18 असम राइफल्स के राइफलमैन राव घायल हो गए थे। सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई के बाद चरमपंथी भागने में सफल रहे।

घायल राव को हेलीकॉप्टर से मणिपुर के सैन्य अस्पताल और फिर कोलकाता के कमांड अस्पताल ले जाया गया। सेना और असम राइफल्स को मणिपुर में तैनात किए जाने के बाद शहीद होने वाले राव पहले अर्ध-सैन्य कर्मी थे। मणिपुर में 3 मई को व्यापक जातीय हिंसा हुई थी, जिसमें 73 लोगों की जान चली गई थी और 250 घायल हुए थे और परिणामस्वरूप सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि मणिपुर में पूरी तरह से सामान्य स्थिति की जल्द बहाली सुनिश्चित करने के लिए महिला कर्मियों सहित 7,000 से अधिक सेना और असम राइफल्स के जवानों को इलाके में तैनात किया गया है।

अन्य ख़बरें

पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर नेताओं ने नमन किया

Newsdesk

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

Newsdesk

‘प्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading