32.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
खेल

फीफा विश्व कप-2022 के एम्बेस्डर को हुआ कोरोनावायरस

दोहा, 1 मई| फीफा विश्व कप-2022 के एम्बेसडर को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है।

कतर में होने वाले टूर्नामेंट की शीर्ष समिति ने ट्वीटर पर जारी एक बयान में कहा है कि कतर के पूर्व मिडफील्डर आदेल खामिस, “दुर्भाग्यवश कोरोनावायरस से पीड़ित पाए गए हैं।”

बयान में कहा गया है, “जो लोग इससे प्रभावित हुए हैं हम उनके जल्दी स्वास्थ होने की कामना करते हैं।”

आदेल आस्ट्रेलिया के टिम काहिल और बार्सिलोना के जावी हर्नाडेज के साथ फीफा विश्व कप-2022 के एम्बेसडर बनाए गए थे। उन्होंने 1984 में कतर की राष्ट्रीय टीम के साथ पदार्पण किया था। उस समय वो 18 साल के थे।

कतर में अभी तक कोरोनावायरस के 13,000 मामले सामने आ चुके हैं।

अन्य ख़बरें

सविता पूनिया बनीं सर्वाधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी, हॉकी इंडिया ने की 10 लाख रुपए देने की घोषणा

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: श्रीहरि नटराज ने किया 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालीफाई

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से धोया, सुतीर्था-सिंड्रेला और श्रीजा की तिकड़ी ने किया कमाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading