32.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सीधी कांड पीड़ित आदिवासी हुआ लखपति

भोपाल/सीधी, 7 जुलाई । मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी दशमत को सरकार की ओर से मिली मदद ने लखपति बना दिया है। एक तरफ जहां दशमत को पांच लाख रुपये नकद मिले है, वहीं मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है।

सीधी के आदिवासी दशमत पर एक कथित भाजपा नेता द्वारा पेशाब किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक तरफ सियासत गरमा गई है तो दूसरी तरफ आदिवासी के मानसम्मान पर जिरह छिड़ गई। इसी बीच गुरुवार को दशमत को सीधी से भोपाल बुलाया गया, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री आवास पर उससे मुलाकात की।

चौहान ने उसके न केवल पैर धोए बल्कि माफी भी मांगी। इतना ही नहीं दशमत का सम्मान करने के साथ उसके साथ नाश्ता किया और पौधारोपण भी किया। उन्‍होंने दशमत को अपना मित्र बताया और उसे सुदामा की संज्ञा दी।

मुख्यमंत्री ने दशरथ की पत्नी से भी बातचीत की और भरोसा दिलाया कि सरकार उसके साथ है। सीधी के जिलाधिकारी कलेक्टर साकेत मालवीय ने ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार दशमत रावत को पांच लाख रुपये की सहायता राशि तथा आवास निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान दशमत ने अपनी आर्थिक स्थिति और मकान की हालत का जिक्र किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि वह उसकी हरसंभव मदद करेंगे।

अन्य ख़बरें

‘धर्म मनुष्य को कल्याण और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करता है’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

कम्युनिज्म की राह पर जा रहे राहुल गांधी, उनकी पार्टी बनी ‘मुस्लिम लीग माओइस्ट कांग्रेस’ : सुधांशु त्रिवेदी

Newsdesk

अयोध्या: राम मंदिर के नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading