April 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत मामला: बहन मीतु और एक्स-मैनेजर श्रुति से होगी पूछताछ

मुंबई, 11 अगस्त | सुशांत सिंह राजपूत के वित्तीय सौदों की जांच में आगे बढ़ते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को उनकी बहन मीतू सिंह और पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी को तलब किया है। श्रुति सुबह के साढ़े नौ बजे ही ईडी के कार्यालय में पहुंच गई हैं और मीतू के दोपहर तक पहुंचने की संभावना है।

ईडी ने सोमवार को सुशांत के लिव-इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती, उनके पिता और भाई के अलावा दिवंगत अभिनेता की वित्तीय जांच से संबंधित अन्य लोगों से भी पूछताछ की।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा के अपने फ्लैट में फांसी के फंदे से लटकते हुए पाए गए थे। उनके परिवार ने रिया चक्रवर्ती सहित कुछ लोगों के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अन्य ख़बरें

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

Newsdesk

जेल जाने के अनुभव पर पहली बार छलका राजपाल यादव का दर्द, कहा- कोई कड़वाहट नहीं

Newsdesk

लोकसभा में गूंजा दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म ‘पंजाब 95’ का नाम, सिंगर ने शेयर किया वीडियो

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading