35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

श्रीरामकथा विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा ,प्रदीप जायसवाल

वारासिवनी….ग्राम कायदी में रामनवमी से हनुमान जयंती तक आयोजित एक साथ दो बडी कथा संगीतमय श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह मे शामिल होकर ग्रामीणो ने अपने भक्तिभाव का प्रदर्शन कर धर्म लाभ लिया। दोनो कथाओ के समापन पर शामिल होकर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल,पूर्व न पा अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल, न पा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दादरे,श्रीमती मनीषा पिपरेवार आदि ने व्यासपीठ को नमन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर संत श्री राधिकाशरण जी महाराज,सुश्री राधकिशोरी जी, सुश्री श्यामाकिशोरी जी व्रन्दावनधाम से भी आशीर्वाद प्राप्त कर भक्तों के सैलाब को सम्बोधित करते हुए गुड्डा भैया ने कहा की एक साथ दो बड़ी कथाओं के आयोजन का उद्देश्य मानव जीवन को मर्यादित,भक्तिमय और सत्कर्म की ओर प्रेरित कर ईश्वर से जोड़ना है। यह कथाएं विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
धार्मिक कार्यक्रम मे समापन पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमे कायदी पंचायत के अलावा निकट की ग्राम पंचायत के भक्तो ने भी अधिक संख्या मे पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के साथ भोजन रूपी प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।
भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार की सरंक्षक श्रीमती रेखा जितेंद्र नगरगड़े सरपंच,दीपक चैतगुरु, जगदीश चेतगुरु, खेमनलाल चैतगुरु, राधेश्याम केलकर, कमल उपराडे, रविन्द्र सोनबिरसे,ओमप्रकाश चेतगुरु आदि के साथ हरिओम महिला मण्डल, श्रीराम महिला मण्डल एवं एकता महिला मण्डल का उल्लेखनीय योगदान रहा।

अन्य ख़बरें

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Newsdesk

रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading