September 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ममता बनर्जी ने श्रीलंका के राष्‍ट्रपति को कोलकाता व्यापार सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

कोलकाता, 13 सितंबर । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लाउंज में राष्ट्रपति से मिलीं।

उन्होंने कहा, “श्रीलंका के महामहिम राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने मुझे दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लाउंज में देखा और कुछ चर्चा के लिए शामिल होने के लिए बुलाया। मैं उनके अभिवादन से अभिभूत हूं और उन्हें कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 में आमंत्रित किया है।”

बनर्जी ने यह भी कहा कि विक्रमसिंघे ने उन्हें श्रीलंका आने का ‘सौहार्दपूर्ण निमंत्रण’ दिया है।

उन्होंने कहा, “यह गहरे निहितार्थों वाली एक सुखद बातचीत थी।”

दो दिवसीय व्यापार शिखर सम्मेलन पश्चिम बंगाल सरकार का एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसका आयोजन 21-22 नवंबर को होने वाला है।

अन्य ख़बरें

तमिलनाडु : मदुरंतकम-धारापुरम उपचुनाव पर रोक की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई

Newsdesk

एफएसएसएआई ने ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले पैकेज्ड खाद्य उत्पादों पर रेड वार्निंग लेबल लगाने का दिया प्रस्ताव

Newsdesk

भाजपा की नई राज्य प्रभारी टीम में 21 महिला नेताओं को जिम्मेदारी, करीब 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading