33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर – फ्लाईओवर हादसा

जबलपुर :- जबलपुर में बन रहे प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के चैंबर निर्माण के दौरान मिट्टी गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गईम हादसा उसे वक्त हुआ मदन महल इलाके के शिवाजी चौक के पास फ्लाईओवर के काम के लिए चेंबर का निर्माण चल रहा था। अचानक मिट्टी गिरने से सात मजदूर उसमें दब गए हादसे की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन की टीम में मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करते हुए साथ 6 मजदूरों को बाहर निकाल लिया जबकि इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। सभी मजदूर झारखंड के बाराबाड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बीते दिनों ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सबसे बड़े निर्माणाधीन फ्लाईओवर के एक हिस्से का उद्घाटन भी किया था। दरअसल जबलपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा 1100 करोड़ की लागत से मदनमहल क्षेत्र से दमोहनाका इलाके तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है ऐसा कहा जा रहा है कि यह फ्लाईओवर प्रदेश का सबसे बड़ा एलिवेटेड फ्लाईओवर है। फिलहाल हादसे में घायल 6 मजदूरों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस हादसे के कारणों की की पड़ताल में जुट गई है।

बाइट – रितेश कुमार सिंह – सीएसपी

स्लग

प्रदेश के सबसे बड़े निर्माणाधीन फ्लाई ओवर में हुआ हादसा,

चैंबर के निर्माण के दौरान मिट्टी गिरने से चपेट में आए 7 मजदूर

एक मजदूर की हुई मौत, 6 घायल

अन्य ख़बरें

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

Newsdesk

मध्य प्रदेश : उमरिया में सड़क हादसे में 4 की मौत, 41 घायल

Newsdesk

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading