November 7, 2026
सी टाइम्स
खेल

धवन ने पुजारा को मजाकिया अंदाज में किया ट्रोल

Indian cricketer Shikhar Dhawan.

नई दिल्ली, 26 अप्रैल | भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को मजाकिया अंदाज में ट्रोल कर दिया। इस समय कोरोनावायरस के कारण सभी लोग घर में बंद है और ऐसे में पुजारा ने अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “लॉकडाउन में मुझे सबसे ज्यादा जिस चीज की कमी खलती है वो क्रिकेट मैदान पर होने की।”

धवन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “सच्ची, हमें पता ही नहीं था कि तू क्रिकेट को मिस कर रहा है। वाह!”

कोरोनावायरस के कारण अगर हालात खराब नहीं होते तो इस समय लगभग सभी खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे होते। पुजारा हालांकि आईपीएल नहीं खेलते, लेकिन वह काउंटी क्रिकेट में अपने हाथ आजमा रहे होते।

अन्य ख़बरें

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

Newsdesk

‘कोई सपना बहुत बड़ा नहीं, कोई चुनौती बहुत कठिन नहीं’: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्रतिभागियों को सराहा

Newsdesk

पिछले सीजन के मुकाबले इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में बेहतर संतुलन है: अभिनव मुकुंद

Newsdesk

Leave a Comment