April 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

कोविड मामलों में वृद्धि पर निशाने पर आए यहूदियों का न्यूयॉर्क में प्रदर्शन

न्यूयॉर्क, 8 अक्टूबर | न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बाद यहूदी अल्पसंख्यकों को सांप्रदायिक निशाना बनाया जा रहा है। न्यूयॉर्क में यहूदियों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया और मास्क का बोनफायर बना कर जला दिया।

न्यू यॉर्क राज्य के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने शहर और राज्य के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण का ठीकरा यहूदियों पर फोड़ा और उनके धार्मिक स्थलों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए। इसके बाद सैकड़ों यहूदी प्रदर्शनकारी बुधवार को रात भर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते रहे। इनमें से कई प्रदर्शनकारी बिना मास्क के थे।

एक यहूदी नेता सीनेटर सिमचा फेल्डर ने कहा: गवर्नर क्यूमो के एक विशेष धार्मिक समूह के लोगों को निशाना बनाना अपमानजनक था।

उनकी भाषा खतरनाक और विभाजनकारी थी, उनके हिसाब से न्यूयॉर्क राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए अकेले रूढ़िवादी यहूदी ही जिम्मेदार हैं।

हालांकि न्यू यॉर्क शुरूआती दिनों में महामारी का केंद्र रहा था। न्यूयॉर्क शहर और राज्य ने लगभग 1 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ इस बीमारी को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि राज्य में स्कूल खुल गए हैं। प्रतिबंध भी कम कर दिए गए हैं।

लेकिन हाल के दिनों में कोरोनावायरस के नए मामले सामने आए हैं जो राज्य में पांच समूहों से जुड़े थे, जिनमें से तीन बड़े यहूदी आबादी वाले समूह थे, उनमें से एक न्यूयॉर्क शहर में और दो शहर से बाहर थे।

क्युमो और दूसरे डेमोक्रेट नेताओं ने मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के लिए यहूदी समुदाय पर अपनी आलोचना को केंद्रित किया। जबकि राज्य में कई दूसरी आबादी के लोग भी ऐसा ही कर रहे थे।

क्युमो ने कहा, रूढ़िवादी यहूदी सभाएं अक्सर बहुत बड़ी होती हैं और हमने देखा है कि एक समूह में एक व्यक्ति क्या कर सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि वे देखेंगे कि क्या लोग नियमों का पालन कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

सुबह के नाश्ते में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? ऐसे करें बचाव

Newsdesk

हाथों में कंपकंपी से मांसपेशियों में जकड़न तक, ‘पार्किंसन’ के शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचानना

Newsdesk

लेबनान में ‘अब कोई सुरक्षित जगह नहीं: यूनिसेफ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading