November 7, 2026
सी टाइम्स
खेल

नेमार ने मेसी को लेकर कहा, जब जरूरत थी मेसी मेरे पास थे

नेमार ने मेसी को लेकर कहा, जब जरूरत थी मेसी मेरे पास थे
Lionel Messi. (File Photo)

पेरिस, 27 अप्रैल| स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेसी अक्सर अपने पुराने साथी ब्राजील के स्टार नेमार के साथ अपनी दोस्ती की जिक्र करते रहते हैं। नेमार ने अब बताया है कि मेसी ने किस तरह हमेशा जरूरत पड़ने पर उनका समर्थन किया। रेडे ग्लोबो इस्पोर्टे इस्पेक्टेक्यूलर ने नेमार के हवाले से लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए मेसी के बारे में बात करना मुश्किल है क्योंकि बार्सिलोना में वह मेरे लिए यह काफी विशेष थे। मैंने यह बात हर किसी से कही है।”

उन्होंने कहा, “जब मुझे सबसे ज्यादा समर्थन की जरूरत थी, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ने आकर मुझे वो समर्थन दिया। उन्होंने कहा था कि यहां आओ मैं हूं, तुम्हारी मदद करने के लिए हूं।”

मेसी ने ईएसपीएनएफसी को बताया था, “मैं अभी भी नेमार से बात करता हूं। हमारा एक व्हॉट्सएप ग्रुप है जिसमें लुइस सुआरेज भी हैं।”

अन्य ख़बरें

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

Newsdesk

‘कोई सपना बहुत बड़ा नहीं, कोई चुनौती बहुत कठिन नहीं’: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्रतिभागियों को सराहा

Newsdesk

पिछले सीजन के मुकाबले इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में बेहतर संतुलन है: अभिनव मुकुंद

Newsdesk

Leave a Comment