31.5 C
Jabalpur
October 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मप्र में कोरोना मरीजों की संख्या 2165 हुई

भोपाल, 27 अप्रैल | मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान 75 नए मरीज आए हैं, और इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2165 हो गई है। इस बीच मौत का आंकड़ा 110 पर पहुंच गया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 2165 हो गई है। इंदौर में मरीजों की संख्या 1207 है। वहीं भोपाल में 428, जबलपुर में 69, उज्जैन में 119, मुरैना में 13, खरगोन में 61, बड़वानी में 24, छिंदवाड़ा पांच, विदिशा 13, होशंगाबाद 33, खंडवा 36, देवास 24, रतलाम 13, धार में 36, रायसेन में 33, मंदसौर नौ व आगर मालवा में 11, शाजापुर छह, सागर में पांच, ग्वालियर व श्योपुर चार-चार, अलिराजपुर में तीन, शिवपुरी व टीकमगढ़ में दो-दो, डिंडोरी व बैतूल में एक व अन्य राज्य से आए दो मरीजों के नमूनें पॉजिटिव पाए गए हैं ।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, मौत की संख्या में बीते 24 घंटों में सात का इजाफा हुआ है और आंकड़ा 110 हो गया है। अब तक इंदौर में 60, भोपाल में 12, उज्जैन में 17, खरगोन व देवास में छह-छह मौतें हुई हैं। वहीं अब तक 357 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर से 123 हैं। वही भोपाल में 139 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पीएम मोदी पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में ट्रायल पर रोक

Newsdesk

सीजेआई को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेकर अवमानना की कार्रवाई की मांग

Newsdesk

जेलेंस्की से ज्‍यादा रूसी राष्ट्रपति पुत‍िन चाहते हैं शांति: ट्रंप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading