22.4 C
Jabalpur
October 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

झंडेवाला देवी मंदिर में दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना, भक्तों की उमड़ी भीड़

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आरएनएस)।  बद्री भगत झंडेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेला 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुका है। मेले के दूसरे दिन आज मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना और पूजा-अर्चना पूर्ण विधि-विधान के साथ की गई। घोर तपस्या करने के कारण मां को तपश्चारिणी और ब्रह्मचारिणी के नाम से जाना जाता है। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मंदिर प्रबंधन द्वारा दर्शनार्थियों के प्रवेश के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भक्तों के प्रवेश की व्यवस्था रानी झांसी मार्ग, देशबंधु गुप्ता मार्ग और वरुणालय की ओर से की गई है। भक्त अपनी बारी की प्रतीक्षा में पंक्तियों में खड़े होकर मां के दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। लाइनों में भक्तों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। झंडेवाला मेट्रो स्टेशन से आने-जाने वाले भक्तों के लिए निशुल्क ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि बुजुर्ग और परिवार के साथ आए श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। मंदिर की ओर से क्षेत्र की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लिए भी विशेष दर्शन और भंडारे की व्यवस्था की जाती है। मंदिर परिसर में लगे डिस्प्ले बोर्ड पर मां भगवती के प्रत्येक दिन के स्वरूप, श्रृंगार और पूजा-विधि की जानकारी दी जा रही है, ताकि भक्त हर दिन के स्वरूप का महत्व समझ सकें। यह जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी उपलब्ध है। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन दर्शन बुकिंग की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे भक्त अपनी सुविधानुसार समय और द्वार बुक करके सीधे मंदिर में प्रवेश कर दर्शन कर सकते हैं। प्रात: 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक के सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण झंडेवाला देवी मंदिर के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर किया जा रहा है। मंदिर के न्यासी व अतिरिक्त प्रबंधक रवींद्र गोयल ने बताया कि कल 13 अक्टूबर 2026 को देवी के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की जाएगी।

अन्य ख़बरें

बूढ़ी खेरमाई मंदिर के पास दुकानों को लेकर विवाद, दो पक्ष आमने-सामने

Newsdesk

बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

*MANIT के एम.प्लान प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने जबलपुर शहर का व्यापक शहरी सर्वेक्षण किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading