32.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

भोपाल, 14 मार्च । मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले दल-बदल का सिलसिला तेज होता जा रहा है। कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

जबलपुर और इंदौर के कई नेताओं ने गुरुवार को राजधानी भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की।

जबलपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद पटेल सहित 20 से अधिक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इंदौर के जैन समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर जैन, इंदौर के कांग्रेस सचिव आशीष हिन्दूजा, कांग्रेस के वन पर्यावरण प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महामंत्री गगन सांखला, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अन्य ख़बरें

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का कथित सरगना पप्पू मल्लाह भोपाल से गिरफ्तार, चोरी के जेवर खरीदने वाला सराफा कारोबारी भी पकड़ाया

Newsdesk

बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत 

Newsdesk

चिकन की कीमत को लेकर विवाद के बाद युवक की हत्या का आरोप, पुल से नीचे फेंकने का दावा, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading