32.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में इस बार 16 लाख नए मतदाताओं पर सबकी नजर

भोपाल, 16 मार्च । मध्य प्रदेश में 16 लाख मतदाता पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट डालने जा रहे हैं। इस वोट बैंक को अपनी तरफ खींचने के लिए दोनों ही राजनीतिक दल पूरा जोर लगा रहे हैं। इस बार कुल मतदाताओं की संख्या में 50 लाख का इजाफा हुआ है। कुल मतदाता 5 करोड़ 63 लाख 40,064 हैं, जिसमें पुरुष 2 करोड़ 89 लाख और महिला 2 करोड़ 73 लाख 87122 हैं।

इसके अलावा सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 75,246 है। 16 लाख 2,647 मतदाता पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में नए मतदाताओं की संख्या 13 लाख से ज्यादा थी।

राज्य में नए मतदाताओं से सीधे संपर्क और संवाद करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अभियान चलाया है।

भाजपा जहां बदलते भारत और दुनिया में भारत की मजबूत स्थिति का ब्यौरा दे रही है, वहीं कांग्रेस की ओर से लगातार बेरोजगारी-महंगाई जैसे मुद्दों को उठाया जा रहा है।

कुल मिलाकर दोनों राजनीतिक दल नव मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

वहीं, 30 से 39 साल के लगभग डेढ़ करोड़ वोटर हैं। 40 से 49 वर्ष की आयु के एक करोड़ 10 लाख वोटर हैं, तो वही 50 से 59 वर्ष की आयु के 78 लाख से ज्यादा वोटर हैं।

इसके अलावा 60 से 69 साल तक के 45 लाख और 70 से 79 वर्ष के लगभग 21 लाख मतदाता हैं। वहीं, 80 वर्ष से अधिक की आयु के 7 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।

अन्य ख़बरें

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का कथित सरगना पप्पू मल्लाह भोपाल से गिरफ्तार, चोरी के जेवर खरीदने वाला सराफा कारोबारी भी पकड़ाया

Newsdesk

बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत 

Newsdesk

चिकन की कीमत को लेकर विवाद के बाद युवक की हत्या का आरोप, पुल से नीचे फेंकने का दावा, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading