September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चुनाव आयोग से कांग्रेस को झटका, रामटेक लोकसभा से उम्मीदवार रश्मी बर्वे का जाति प्रमाण पत्र खारिज

रामटेक (महाराष्ट्र), 28 मार्च । चुनाव आयोग से गुरुवार को कांग्रेस को झटका लगा है। आयोग ने आरक्षित रामटेक (एससी) लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रश्मी एस. बर्वे का जाति प्रमाण पत्र खारिज कर दिया।

जाति प्रमाण पत्र की वैधता इस सप्ताह की शुरुआत में दाखिल किए गए रश्मी एस. बर्वे के नामांकन पत्रों की चुनाव अधिकारियों द्वारा गुरुवार को की गई जांच के दौरान सामने आई।

इस घटनाक्रम ने रामटेक (एससी) लोकसभा क्षेत्र के लिए उनकी उम्मीदवारी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। रश्मी एस. बर्वे की टीम तत्काल राहत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट (नागपुर बेंच) पहुंच गई।

हालांकि, मुंबई और नागपुर में कांग्रेस नेताओं ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

महायुति ने रश्मी एस. बर्वे से मुकाबला के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना के उम्मीदवार राजू परवे को मैदान में उतारा है, हालांकि सहयोगी भाजपा भी उसी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक थी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading