November 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हिमाचल के आनी में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

आनी (हिमाचल प्रदेश), 12 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश के राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार (40), सुशील कुमार (36), बीर सिंह (43) और संजीव कुमार (34) के रूप में हुई है।

वहीं, सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया और मौके की ओर रवाना हो गए।

शवों का पोस्टमार्टम आनी अस्पताल में किया जाएगा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में नि:शुल्क रजिस्ट्री, पटवारी सम्मानित

Newsdesk

लखनऊ: केजीएमयू ने एसटीएफ रिपोर्ट की जांच के लिए बनाई अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति

Newsdesk

मप्र की राजनीति के शिखर पुरुष और कांग्रेस के जुझारू स्तंभ, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी की जयंती पर विनम्र

Newsdesk

Leave a Comment