November 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी ने छोड़ी पार्टी

शिमला, 20 अप्रैल । लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के एक और बड़े दिग्गज चेहरे ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। खबर है कि अब यह चेहरा बीजेपी का दामन थाम सकता है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे से अवगत कराया। हालांकि, उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, अभी इस बारे में कोई खबर सामने नहीं आई है।

माना जा रहा है कि वो जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, मगर उनकी तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सूत्रों का कहना है कि वो दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। वो आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं, जहां वो वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

तेजिंदर बिट्टू कांग्रेस के बड़े चेहरों में शुमार हैं। गत दिनों हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव में हुए कांग्रेस को जीत दिलाने की दिशा में उन्होंने अहम भूमिका थी। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 34 में से 24 सीटों पर जीत हासिल की थी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में नि:शुल्क रजिस्ट्री, पटवारी सम्मानित

Newsdesk

लखनऊ: केजीएमयू ने एसटीएफ रिपोर्ट की जांच के लिए बनाई अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति

Newsdesk

मप्र की राजनीति के शिखर पुरुष और कांग्रेस के जुझारू स्तंभ, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी की जयंती पर विनम्र

Newsdesk

Leave a Comment