23.5 C
Jabalpur
October 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हजारीबाग के होटल में शादी समारोह के बाद लगी आग, करोड़ों का नुकसान

हजारीबाग, 24 अप्रैल। हजारीबाग शहर में रांची-पटना रोड के किनारे स्थित होटल अरण्य विहार में बुधवार को भीषण आग लग गई। कुछ घंटों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इससे करोड़ों का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कुछ देर पहले ही होटल में शादी की पार्टी समाप्त हुई थी। गनीमत यह रही कि यहां आए लोग निकल चुके थे। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल की रात को होटल में शादी थी। शादी संपन्न होने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। होटल में टेंट, कैटरर, विद्युत सज्जा, साउंड की बुकिंग थी। उनके सामान भी जल गए हैं।

इस घटना में होटल के पीछे स्थित माउंट कार्मल स्कूल के बच्चे बाल-बाल बच गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे स्कूल को तो कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आग लगने से होटल में करोड़ों का नुकसान हुआ है।

अन्य ख़बरें

एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: क्यों नियमों का पालन करने वाले एक्सचेंज नुकसान में हैं

Newsdesk

वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की योग्य स्कूबा डाइवर

Newsdesk

एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: क्यों नियमों का पालन करने वाले एक्सचेंज नुकसान में हैं

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading