November 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हिमाचल कांग्रेस नेता ने कहा, कंगना मुद्दों पर करें बात, इधर उधर की नहीं

मंडी, 3 मई । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सचिव किशोरी वालिया ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत को निशाने पर लिया है।

उन्होंने कंगना रनौत पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को लेकर अनाप-शनाप बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को विक्रमादित्य सिंह और उनके परिवार के बारे में पढ़ना चाहिए। स्वगीर्य राजा वीरभद्र सिंह, प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य का प्रदेश के विकास में काफी योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत चुनाव-प्रचार करें, लेकिन मर्यादा को ध्यान में रखते हुए मुद्दों पर बात करें। राज्य में जब आपदा आई थी तो सभी वर्ग के लोगों ने मदद की थी, उस समय कंगना कहां थीं। उस समय उनको मंडी की याद नहीं आई।

हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप जगह-जगह प्रदेश सरकार को बदलने की बात कर रहे हैं, वह सपना दिल से निकाल लें, जनता भाजपा की कुरीतियों को जानती है। विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड जीत हासिल करेगी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में नि:शुल्क रजिस्ट्री, पटवारी सम्मानित

Newsdesk

लखनऊ: केजीएमयू ने एसटीएफ रिपोर्ट की जांच के लिए बनाई अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति

Newsdesk

मप्र की राजनीति के शिखर पुरुष और कांग्रेस के जुझारू स्तंभ, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी की जयंती पर विनम्र

Newsdesk

Leave a Comment