30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मप्र की विधायक दे रही हैं दसवीं की परीक्षा

दमोह, 18 दिसंबर | मध्य प्रदेश की एक विधायक दसवीं की परीक्षा दे रही हैं, यह सुनने में अचरज हो सकता है, मगर यह हकीकत है। दमोह जिले के पथरिया से बसपा विधायक राम बाई इन दिनों राज्य ओपन बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा दे रही हैं। दमोह के शासकीय जेपीवी स्कूल में राज्य ओपन परीक्षा चल रही है और इस दौरान लोगों ने जब राम बाई को परीक्षा देते देखा तो वे अचरज में पड़ गए, क्योकि राम बाई की गिनती तेजतर्रार विधायकों में होती है। परीक्षा कक्ष में देखकर लोगों को ऐसे लगा जैसे वे परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने आई हों, मगर उनके परीक्षार्थी होने की जानकारी मिलने पर हर कोई अचरज में पड़ गया।

विद्यालय के प्राचार्य राम कुमार खरे ने बताया है कि, “राज्य ओपन बोर्ड की परीक्षा 14 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चल रही है, इसमें पथरिया विधायक राम बाई भी कक्षा दसवीं की परीक्षा दे रही हैं।”

राज्य ओपन बोर्ड द्वारा उन लोगों के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है, जो कई वर्षो पहले पढ़ाई छोड़ चुके होते हैं।

राम बाई आठवीं तक पढ़ी हैं और अब उनका दसवीं की परीक्षा देने का मन हुआ। उनके मन में यह ख्याल क्यों आया इसका जवाब देते हुए वे कहती हैं कि, “मुझे हमेशा इस बात की मन में पीड़ा रहती थी कि मैं अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई, इस पीड़ा को मेरी बेटी ने समझा और वर्षो पहले अधूरी छूटी पढ़ाई को पूरा करने के लिए कहा। वर्तमान में तो बेटी ही गुरु बन गई है। मैं दसवीं के पेपर दे रही हूं और परीक्षा पास करने के लिए घंटों पढ़ाई भी करती हूं, यह बेटी की वजह से हो पा रहा है।”

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading