31.5 C
Jabalpur
October 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

साहू युवक/युवती परिचय सम्मेलन संम्पन



समाज के लिए सेतू का काम करता है परिचय सम्मलेन-प्रभात साहू

226युवक/युवतियों ने मंच से दिया अपना परिचय


जबलपुर। माँ नर्मदा की नगरी जबलपुर में जिला साहू समाज जबलपुर,श्री साहू वैश्य नगर सभा एवं प्रयास पत्रिका के संयुक्त तत्वाधान में मानस भवन में साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन का शुभारंभ आराध्य माँ कर्मा देवी के पूजन अर्चन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में विवाह योग्य बच्चों को ढूढ़ते हुए बच्चो के विवाह में बहुत देरी हो रही है इस तरह से कार्यक्रम से परिजनों को अपने बच्चो के विवाह को समय पर करने में आसानी होगी समाज का परिचय सम्मेलन समाज के परिवार को जोड़ने के लिए सेतू का काम करता है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू तथा जबलपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे जी की उपस्थिति में संम्पन हुआ। मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कार्यक्रम की  सराहना करते हुए कहा कि समाज मे इस तरह के कार्यक्रम की बहुत आवश्यकता है जिसमें एक स्थान पर विवाह योग्य युवक युवतियों एवं परिवारजन रिश्ते तलाश सके।
जिला साहू समाज के सचिव वीरेन्द्र साहू ने बताया कि कार्यक्रम में जबलपुर जिले के साथ साथ कटनी,नरसिंहपुर,मंडला,डिंडौरी, सिवनी,दमोह से विवाह योग युवक युवती अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में परिचय देने आए एवं 226 से ज्यादा युवक/युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया
इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा प्रयास वैवाहिक पत्रिका का विमोचन किया गया जिसमें 2200 विवाह योग्य युवक युवतियों की जानकारी पत्रिका के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है
कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला साहू समाज के सचिव वीरेंद्र साहू ने रखी मंच संचालन उमेश साहू ओज,एड.अर्जुन साहू एवं रवि साहू द्वारा किया गया एवं आभार श्री साहू वैश्य नगर सभा के सचिव सुधीर साहू द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में साहू वैश्य नगर सभा के अध्यक्ष राधेश्याम साहू जिला साहू समाज के अध्यक्ष उदयभान साहू,डी.के साहू सुबोध साहू,सुधीर साहू,अशोक साहू,अमित साहू(गोलू),भोला साहू,रमेश साहू,उमेश साहू,खुशीलाल साहू,भारत साहू,सुबोघ साहू,राम कुमार साहू(रामू),राज कुमार साहू,संजय साहू,डॉ. दीपक साहू,अशोक साहू,आशीष साहू,चौधरी मुकेश साहू,रविकांत साहू,गगन साहू,उमाकांत साहू,सुरेश साहू,दीपक साहू(शिक्षक),सुमित साहू,धीरज साहू,विनोद साहू,उदयभान साहू,पी.सी.साहू,सतीश साहू,सन्तोष साहू,भागचंद साहू,वी.डी.साहू,संजय साहू(भेड़ाघाट) इत्यादि स्वजातीय जनों ने सकीय से कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

अन्य ख़बरें

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या

Newsdesk

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अवैध फ्लैटों की रजिस्ट्री पर आज से रोक

Newsdesk

बूढ़ी खेरमाई मंदिर के पास दुकानों को लेकर विवाद, दो पक्ष आमने-सामने

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading