32.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मुरैना में गोवंश हत्या के आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर

मुरैना, 26 जून। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गोवंश की हत्या के दो आरोपियों के घरों पर बुधवार को बुलडोजर चला दिया गया। इस मामले में कुल छह लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। पिछले दिनों मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में एक घर में गोकशी किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस को एक घर में गोवंश का मांस मिला था। इसे लेकर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, वहीं तीन अब भी फरार हैं। दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले के दो मुख्य आरोपी जफर खान और असगर खान के मकान के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलाया। अवैध निर्माण को पूरी तरह तोड़ दिया गया है। थाना प्रभारी ओपी रावत के अनुसार दोनों आरोपियों को अवैध निर्माण तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया था। मगर, उन्होंने उसे नहीं हटाया तो यह कार्रवाई की गई। बता दें कि गोकशी का एक व्यक्ति ने विरोध किया था तो उस पर आरोपियों ने हमला भी किया था। इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने चक्का जाम भी किया था।

अन्य ख़बरें

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का कथित सरगना पप्पू मल्लाह भोपाल से गिरफ्तार, चोरी के जेवर खरीदने वाला सराफा कारोबारी भी पकड़ाया

Newsdesk

बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत 

Newsdesk

चिकन की कीमत को लेकर विवाद के बाद युवक की हत्या का आरोप, पुल से नीचे फेंकने का दावा, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading