November 6, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह को सराहा, बोले किम जोंग के साथ होना अच्छी बात

वाशिंगटन, 31 अगस्त। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन के साथ होना ‘अच्छी बात’ है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उनके मुकाबले खड़ी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने किम जोंग के साथ सहज न होने की बात कही थी। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को पेंसिल्वेनिया में एक कैंपेन के दौरान, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरियाई तानाशाह के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों के बारे में फिर से बात की। राष्ट्रपति चुनाव में कुछ ही महीनों का समय रह गया है। डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हैं। ट्रंप ने कहा, “मुझे उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन का साथ मिला है। याद रखें कि ”मैं इस (उत्तर कोरिया) देश से चल कर यहां पहुंचने वाला पहला व्यक्ति हूं।” जून 2019 में कोरियाई सीमावर्ती गांव पनमुनजोम की उनकी (ट्रंप) यात्रा के संदर्भ में उन्होंने ये बातें कही। उस दौरान ट्रंप ने कुछ समय के लिए उत्तर में सीमा रेखा पार भी की थी। रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने कहा, “हमने उनकी परमाणु क्षमता को भी देखा। यह बहुत महत्वपूर्ण है। आप जानते हैं, साथ रहना अच्छी बात है। यह कोई बुरी बात नहीं। वहीं कमला हैरिस ने बीते गुरुवार को शिकागो में दिए भाषण में ट्रंप पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वो ट्रंप समर्थक किम जोंग-उन जैसे तानाशाहों के साथ सहानुभूति नहीं रखती हैं। उन्होंने दावा किया था कि तानाशाह जानता है कि ट्रंप को “चापलूसी और एहसान के बूते प्रभावित करना आसान है।” दोनों उम्मीदवारों के बयानों से उत्तर कोरिया के प्रति अलग-अलग कूटनीतिक दृष्टिकोण का पता चलता है। किम के साथ संबंधों को लेकर ट्रंप के दावे से यह संभावना बढ़ गई है कि यदि वह दोबारा चुने जाते हैं, तो उत्तर कोरियाई कार्यक्रम को लेकर व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर कूटनीति तय करेंगे। तो, कमला हैरिस उत्तर कोरियाई खतरों से निपटने के लिए मित्र देशों और अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती हैं।

अन्य ख़बरें

सनातन धर्म और हिंदुत्व अलग, भाजपा नफरत की राजनीति करती है : दिग्विजय सिंह

Newsdesk

गुजरात हाईकोर्ट और सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Newsdesk

1984 सिख विरोधी दंगों के मुकदमे संस्थागत धोखाधड़ी की तरह चलाए गए: पूर्व न्यायाधीश

Newsdesk

Leave a Comment