November 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

गुजरात के साबरकांठा में सड़क हादसा, 7 लोगों की मौके पर मौत

साबरकांठा (गुजरात), 25 सितंबर। गुजरात के साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक घटना मोडासा कड़वा पाटीदार समाजवाड़ी के सामने हुई, जहां एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक अहमदाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह सभी शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रहे थे। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिस वजह से कार नियंत्रण से बाहर होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने बचाव कार्य शुरू किया। कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है। ट्रक से टकराने के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार की स्थिति देखकर कहा जा सकता है कि उसकी रफ्तार बहुत तेज थी। कार में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए दमकलकर्मी कटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हिम्मतनगर डीवाईएसपी एके पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शामलाजी से हिम्मतनगर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक इनोवा कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक व्यक्ति हनी तोलवानी घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस और चिकित्सा टीम कार्रवाई कर रही है।

अन्य ख़बरें

पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों ने पाकिस्तान के प्रशासनिक मॉडल पर खड़े किए सवाल

Newsdesk

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में नि:शुल्क रजिस्ट्री, पटवारी सम्मानित

Newsdesk

लखनऊ: केजीएमयू ने एसटीएफ रिपोर्ट की जांच के लिए बनाई अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति

Newsdesk

Leave a Comment