30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मप्र के गृहमंत्री ने तहसीलदार को मंच से निलंबित किया, कांग्रेस ने तंज सका

दतिया, 1 फरवरी | मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के प्रभारी तहसीलदार सुनील वर्मा को सिर्फ इसलिए मंच से निलंबित करने का फरमान सुना दिया, क्योंकि वर्मा कार्यक्रम में नजर नहीं आए। गृहमंत्री की इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने तंज कसा। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा रविवार को दतिया के प्रवास पर थे। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से स्थानीय तहसीददार को पुकारा, कई बार उन्होंने आवाज लगाई, जब तहसीलदार वर्मा सामने नजर नहीं आए तो उन्होंने ऐलान कर दिया कि वर्मा को निलंबित किया जाता है।

गृहमंत्री के मंच से तहसीलदार को निलंबित किए जाने की घोषणा पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कहना है कि क्या अब मध्यप्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार में मंत्री महोदय के दरबार में लार्ड गवर्नर का कानून चलने लगा है। एक सार्वजनिक और राजनीतिक मंच पर किसी अधिकारी की मुनादी मंत्री ने लगा दी, तत्काल आमद न देने पर लार्ड गवर्नर की तरह तत्काल ही निलंबन का आदेश। सवाल उठता है कि क्या कोई संवैधानिक प्रक्रिया नहीं है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading