21.5 C
Jabalpur
October 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भोपाल में गर्म तेल में गिरने से 2 साल के मासूम की मौत

भोपाल, 22 जनवरी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 2 साल के मासूम अक्षांश साहू की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने परिवार के साथ चाचा की सगाई समारोह में शामिल होने आया था। खेलते-खेलते मासूम गर्म तेल की कढ़ाई के पास पहुंचा और उसमें गिर गया।

घटना का विवरण
बताया जा रहा है कि सगाई समारोह के दौरान घर के सभी सदस्य तैयारियों और अन्य गतिविधियों में व्यस्त थे। इसी बीच अक्षांश खेलते हुए उस स्थान पर पहुंच गया जहां खाना पकाने का काम चल रहा था। गर्म तेल से भरी कढ़ाई के पास पहुंचने पर वह संतुलन खो बैठा और कढ़ाई में जा गिरा।

परिवार का प्रयास और अस्पताल में मौत
मासूम को कढ़ाई में गिरते देख उसके पिता तुरंत दौड़कर आए और उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के हर संभव प्रयास किए, लेकिन बच्चे की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान ही अक्षांश ने दम तोड़ दिया।

सगाई का उत्सव गम में बदला
इस घटना से उत्सव का माहौल मातम में बदल गया। परिवार और रिश्तेदार बच्चे की असामयिक मौत से गहरे सदमे में हैं। अक्षांश के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

यह भी पढ़े – पत्नी से परेशान फोटोग्राफर ने की आत्महत्या, 14 पन्नो का सुसाइड नोट में भारत सरकार से कानून बदलने की अपील

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आएगी आंधी, चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Newsdesk

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से किया गिरफ्तार

Newsdesk

केशकाल घाट में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading