17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पत्नी से परेशान फोटोग्राफर ने की आत्महत्या, 14 पन्नो का सुसाइड नोट में भारत सरकार से कानून बदलने की अपील

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक, नितिन पडियार, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नितिन ने अपने पीछे 14 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें अपनी पत्नी, सास, और दो सालियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। मृतक ने शादी के कानून में बदलाव की मांग करते हुए आरोप लगाया कि महिलाएं इन कानूनों का दुरुपयोग कर रही हैं।

घटना का विवरण
नितिन, जो पेशे से एक इवेंट फोटोग्राफर था, का अपनी पत्नी हर्षा शर्मा से तलाक हो चुका था। इसके बावजूद, वह लगातार मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रहा था। सोमवार रात जब उसका बड़ा भाई सूरज उसे बुलाने गया, तो नितिन को फंदे पर लटका हुआ पाया।

14 पेज का सुसाइड नोट
1. जिम्मेदार लोगों का उल्लेख: नितिन ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी मौत का कारण उसकी पत्नी हर्षा शर्मा, सास सीता शर्मा, और सालियां मीनाक्षी व वर्षा शर्मा हैं।
2. कानून में बदलाव की मांग: उसने भारत सरकार से अपील की कि शादी से जुड़े कानूनों में संशोधन किया जाए, क्योंकि महिलाएं इनका दुरुपयोग कर रही हैं।
3. युवाओं को संदेश: नितिन ने युवाओं को शादी न करने की सलाह दी और अगर शादी करें, तो एग्रीमेंट बनवा कर ही करना, नितिन ने बोला अगर मेरी बात सही लगे तो मुझे न्याय जरूर दिलवाना
4. मां के लिए पत्र: माँ तुम रोना मत मै लौट कर आऊंगा, किसी को रोने भी मत देना

तलाक के बाद भी किया परेशानियां
नितिन और हर्षा की मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई थी। कुछ समय लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने शादी की। 2023 में हर्षा अपने मायके चली गई और फिर वापस नहीं लौटी। तलाक और भरण-पोषण के मुकदमे के दौरान हर्षा ने 30 लाख रुपये की मांग की थी, जो नितिन के तनाव का प्रमुख कारण बना।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading