37.3 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कब्र खोदकर महिला की कंकाल निकाली और युवक ने सेल्फी ली

Purba Medinipur News – 22 May । मोबाइल फोन से सेल्फी की लत कहें या संस्कृति के कारण कभी-कभी इंसान इस कदर गर्त में गिर रहा है कि अमानवीय हरकतों को अंजाम दे बैठता है। जी हां, पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी इलाके में एक युवक को सात साल पुरानी महिला के कंकाल के साथ सेल्फी लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उक्त घटना से जहां मानवता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं वहीं पुलिस और मनोविद भी हैरत में है। उपरोक्त युवक ने कब्र से कंकाल खोदकर निकाला था। ऐसे में गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। खबर पाकर आई पुलिस ने भीड़ से बचाकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले पर स्थानीय लोगों व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना से पूरे इलाके में एक हड़‌कंप सा मच गया है। ग्रामीण भी इस घटना को देख कर हैरान हैं। आरोपी युवक की पहचान प्रभाकर शीट के रूप में हुई है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जब भीड़ की कोप से युवक को बचाया तो ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले करने से इनकार कर दिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी धक्का मुक्की भी की गई, पुलिस पर इंटे भी फेंकी गई। कथित तौर पर युवक शराब के नशे में था उसके पास से  शराब की बोतल भी मिली है।  युवक पहले किसी होटल में काम करता था पर शराब के लत के चलते उसे काम से निकाल दिया गया था। बहरहाल यह पता नहीं चल सका है कि क्या उक्त युवक ने सेल्फी के लिए महिला के कंकाल को कब्र खोदकर निकाला था या फिर उक्त कंकाल के कब्र से निकालने के पीछे कोई राज छुपा है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 

Read Also मेरी शादी करवाओ.. ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी हैंडलर के बीच की बातचीत आई सामने, कोड वर्ड में ऐसे करती थी बात

Read Alsoबेंगलुरु में नीले सूटकेस के अंदर 18 साल की लड़की की मिली लाश, मचा हड़कंप

अन्य ख़बरें

वन विकास निगम में 6000 रुपए लाओ, जलाऊ चट्ठा पाओ

Newsdesk

*कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध बूचड़खाने पर दबिश

Newsdesk

कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्दारमैया का बयान, ‘मैं अपनी आखिरी सांस तक राजनीति में रहूंगा’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading