36.6 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बेंगलुरु में नीले सूटकेस के अंदर 18 साल की लड़की की मिली लाश, मचा हड़कंप

बेंगलुरु के पुराने चंदपुरा रेलवे पुल इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब सूटकेस के अंदर एक अज्ञात लड़की का शव बरामद किया गया। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लड़की की हत्या कहीं और की गई होगी, उसे सूटकेस में रखा गया होगा और फिर बैग को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया होगा।
लड़की की उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है। बेंगलुरु ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सीके बाबा ने कहा कि “हमने अपनी जांच शुरू कर दी है। ऐसा लगता है कि सूटकेस चलती ट्रेन से फेंका गया था। हालांकि ऐसे मामले आमतौर पर रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, लेकिन हम इसमें शामिल हैं क्योंकि घटना का हमारे क्षेत्र से संबंध हो सकता है। सूटकेस में केवल शव था, कोई पहचान पत्र या व्यक्तिगत सामान नहीं मिला। लड़की कम से कम 18 साल की लग रही है, लेकिन उसकी पहचान अज्ञात है। वहीं, पुलिस इस मामले के गहनता से जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

इंजन था पस्त, फिर भी सफर पर था ‘क्रूज’! बरगी हादसे में बड़ा खुलासा, तीन अधिकारी तलब

Newsdesk

चिलचिलाती धूप में निगमायुक्त ने किया स्वच्छता और पर्यावरण प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं कीं चाक-चैबंद

Newsdesk

40 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद विष्णु पटेल सेवानिवृत्त नगर निगम के 11 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading