23.1 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – 1 अक्टूबर को ग्वारीघाट में धूमधाम से मनाया जाएगा पंजाबी दशहरा

जबलपुर। शहर का ऐतिहासिक और भव्य पंजाबी दशहरा इस बार 1 अक्टूबर को ग्वारीघाट स्थित आयुर्वेदिक महाविद्यालय दशहरा ग्राउंड में शाम 4:30 बजे से आयोजित होगा। आयोजन की विशेषता इस बार 75 फीट ऊंचे रावण और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन होगा, जिसके साथ रोमांचक आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी।

पंजाबी हिंदू एसोसिएशन की आवश्यक बैठक संस्था अध्यक्ष नरेन्द्रपाल मलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जनसंपर्क अधिकारी उमेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को और भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। जबलपुर और शिवकाशी से प्रख्यात आतिशबाजों को भी आमंत्रित किया गया है, जो आतिशबाजी के शानदार प्रदर्शन से दशहरे की रौनक बढ़ाएंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि रावण और कुंभकरण के पुतलों को विशेष रूप से 75 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पंजाबी लोक कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

बैठक में आयोजन समिति, सलाहकार समिति, मंच संचालन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार मीडिया, मैदान व्यवस्था, आतिशबाजी व्यवस्था और शोभायात्रा समिति के गठन पर चर्चा हुई। इसमें पंजाबी समाज के सैकड़ों सदस्य सक्रिय रूप से शामिल किए गए।

बैठक में नरेन्द्र पाल मलिक, उमेश खुराना, राजीव ओबेराय, उमेश शर्मा, आर.के. कपूर, नरेन्द्र धमीजा, अंशुल मलिक, इंदर बिरमानी, राकेश गुप्ता, नीरज ब्योत्रा, प्रदीप वाधवा, धनवंत राय सेठी, श्रीमती उषा खुराना, कमलेश खत्री, किरण नारंग, नीलम मलिक सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading