May 15, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शाहरुख की एनर्जी की दीवानी हैं काजोल

मुंबई, 3 मई| बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल सुपरस्टार शाहरुख खान की एनर्जी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। रविवार को काजोल ने ट्विटर पर हैशटैगआस्ककाजोल सेशन को आयोजित किया, जिसके तहत उन्होंने अपने प्रशंसकों के ढेर सारे सवालों के जवाब दिए।

एक यूजर ने इस दौरान उनसे पूछा कि उन्हें शाहरुख की कौन सी चीज सबसे अधिक पसंद है, इस पर काजोल ने कहा, “उनकी गजब की एनर्जी।”

काजोल ने शाहरुख के साथ ‘बाजीगर’,’ कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

एक दूसरे यूजर ने उनकी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से दोनों कलाकारों की एक तस्वीर को साझा किया, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए काजोल ने लिखा, “यादें और दोस्तें। दो शब्द।”

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में काजोल नेटफ्लिक्स की परियोजना ‘त्रिभंगा’ में नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

जन्मदिन पर राम पोथिनेनी का बड़ा ऐलान, फिल्म ‘रेपो23’ से करेंगे बतौर डायरेक्टर डेब्यू

Newsdesk

कान्स 2026: प्रिंसेस अवतार में आलिया भट्ट ने लूटी ली महफिल,

Newsdesk

श्रद्धा कपूर की बड़ी तैयारी, फिल्म ईथा में 800 कलाकारों के साथ देंगी खास प्रस्तुति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading