मण्डला। विगत दिवस केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमें मोंटफोर्ट विद्यालय का परीक्षाफल सराहनीय रहा। इस वर्ष परीक्षाफल 97.3 प्रतिशत रहा। कुल 114 विद्यार्थियों में से 111 विद्यार्थी पास हुए। विद्यालय की आयुष्मा साहू ने 92 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रशा झरिया ने 89.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा पर्ल सैयाम ने 88 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। शाला के इस परीक्षाफल पर संस्था प्रमुख बिनु चेरियन ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही साथ उन्होंने सभी शिक्षकों का भी धन्यवाद दिया तथा आभार प्रदर्शन किया। विद्यालय में प्रथम 10 विद्यार्थियों को और उनके अभिभावकों को संस्था प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।
————————————-


