27.7 C
Jabalpur
April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

ओएफके खमरिया में कार्य के दौरान विस्फोट, कर्मचारी गंभीर रूप से घायल; ICU में भर्ती

जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में शुक्रवार सुबह कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार निर्माणी के फिलिंग-9 सेक्शन में हैंड ग्रेनेड निर्माण के दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

अचानक हुए धमाके से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने तुरंत घायल कर्मचारी को बाहर निकालकर फर्स्ट-एड दिया और एम्बुलेंस से उसे शहर के महाकौशल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायल को गंभीर चोटें आई हैं और उसे ICU में भर्ती कर डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। विस्फोट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रबंधन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

ओएफके में संवेदनशील रक्षा निर्माण कार्य के चलते सुरक्षा और सतर्कता हमेशा उच्च स्तर पर रखी जाती है, फिर भी इस हादसे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारी संगठनों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा घायल कर्मचारी को उचित मुआवजा व सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

फैक्ट्री प्रशासन ने कहा है कि जांच में विस्फोट की वजह स्पष्ट होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल में घायल कर्मचारी के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अन्य ख़बरें

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही

Newsdesk

……
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल मंदिरो का किया गया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading