28.2 C
Jabalpur
April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

दिल्ली कार विस्फोट केस में जैश-ए-मोहम्मद का हवाला कनेक्शन, हैंडलर के जरिए आतंकी उमर तक भेजने की जांच

नई दिल्ली, 16 नवंबर । दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों को संदिग्ध आतंकवादी मुजम्मिल से पूछताछ में अहम लीड मिली है। एजेंसियों को पता चला है कि हुंडई आई-20 कार को चला रहे आतंकवादी उमर उन नबी को कथित तौर पर हवाला के जरिए पैसे मिले थे। रविवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल ने अधिकारियों को बताया कि डॉक्टरों को 20 लाख रुपए मिले थे। संभावनाएं हैं कि जैश-ए-मोहम्मद से यह पैसे आए थे और एक हैंडलर ने हवाला के जरिए डॉक्टरों तक यह रकम पहुंचाई थी। 20 लाख रुपए में से करीब तीन लाख रुपए उर्वरक खरीदने में खर्च किए गए।

फरीदाबाद में आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया, जिसका इस्तेमाल उर्वरक के साथ-साथ विस्फोटकों में कच्चे माल के रूप में भी किया जाता है।

सुरक्षा एजेंसियां आतंकी उमर उन नबी, मुजम्मिल और आतंकी मॉड्यूल मामले में आरोपी एक अन्य महिला डॉक्टर शाहीन के वित्तीय संबंधों की जांच कर रही हैं। पता चला है कि कार विस्फोट के दौरान मारे गए आतंकी उमर और शाहीन के बीच पैसों को लेकर विवाद था। सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों ने पूछताछ के लिए कई हवाला डीलरों को हिरासत में लिया है।

10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पर एक सफेद हुंडई आई-20 कार में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन घायल हो गए। डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि विस्फोट के समय उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद इस कार को चला रहा था।

यह धमाका फरीदाबाद में एक स्थान से अमोनियम नाइट्रेट समेत 2,900 किलो विस्फोटक जब्त करने के कुछ घंटों बाद हुआ था।

अन्य ख़बरें

जीएसएल में मैनेजर सहित 25 पदों पर नई वैकेंसी, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स जल्द करें आवेदन

Newsdesk

न विश्वास विधेयक, 2026 ने स्वास्थ्य क्षेत्र में छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया

Newsdesk

टीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, अधिकारियों की पक्षपातपूर्ण पोस्टिंग पर उठाए सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading