April 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में पोस्टर वॉर, VHP ने किया NDA की जीत के लिए ‘धन्यवाद’

रायबरेली। बिहार चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पोस्टर वॉर छिड़ गया है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक नेता ने व्यंग्यात्मक पोस्टर लगाए, जिनमें राहुल गांधी को NDA की ऐतिहासिक जीत में “अमूल्य योगदान” देने के लिए धन्यवाद कहा गया।

पोस्टरों में लिखा है—“बिहार में NDA सरकार बनाने में राहुल गांधी की अद्भुत रणनीति और दूरदृष्टि के लिए हार्दिक धन्यवाद।”

बिहार में NDA ने 243 में से 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 6 सीटों पर सिमट गई। राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ मुहिम भी असर नहीं दिखा पाई। कांग्रेस की ज़मीन लगातार खिसक रही है और पार्टी इस चुनाव में भी अपनी उपस्थिति साबित करने में नाकाम रही।

पोस्टर वॉर के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

अन्य ख़बरें

नाचनवाही में आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित, ग्रामीणों को दी गई जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी

Newsdesk

8 साल से अधूरा जलाशय… अब फूटेगा किसानों का गुस्सा

Newsdesk

जबलपुर में आस्था का ज्वार: बूढ़ी खेरमाई के जवारे विसर्जन जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading