35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकjabalpur News

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव के साथ नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत”

जबलपुर आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत स्कूल चलें अभियान अंतर्गत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम से हुई.
विघालय  प्राचार्य श्रीमती रुक्मणी कनौजिया की अध्यक्षता एवं बीएसी अजय रजक के विशिष्ट आतिथ्य में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन, वंदना, दीप प्रज्वलन के साथ हुई. प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर,माला पहनाकर,आरती उतारकर किया गया. कार्यक्रम में सभी छात्राओं को पुस्तकों के सेट बनाकर वितरित किए गए.विद्यालय प्राचार्य श्री रुक्मणी कनौजिया ने प्रति दिवस छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, कक्षा में नामांकन बढ़ाने, शाला त्यागी अप्रवेशी बच्चों शाला में प्रवेश दिलाने के लिये छात्रों- अभिभावकों से संपर्क करने शिक्षकों को निर्देशित किया। उन्होंने अच्छी उपस्थिति वाली छात्राओं को सम्मानित करने प्रेरित किया । सभी शिक्षक प्रयास करें कि विद्यालय में पिछले वर्ष से नामांकन बढ़े.    
प्राचार्य श्रीमती कनौजिया  ने कहा कि सभी शिक्षक पाठ्यक्रम अनुसार योजनाबद्ध डेली डायरी अनिवार्य रूप से बनावे, अध्यापन के दौरान डेली डायरी शिक्षक के पास हो। साथ ही कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का पोर्टफोलियो रिकार्ड सभी शिक्षकों के पास हो, इसमें बच्चेवार अकादमिक जानकारी,स्तर, ग्रेड, पिछली कक्षा का अध्यापन स्तर के साथ छात्रों की समग्र आईडी, आधार कार्ड, अपारआईडी, छात्रवृत्ति, मैपिंग, अभिभावकों से संपर्क संबंधित अन्य जानकारियां भी हो।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कक्षा में समय सारणी अनिवार्य रूप से बनी हो, प्रत्येक कालखंड में विषय अनुसार पढ़ाई अनिवार्य रूप से हो. कार्यक्रम में मंजूषा मैराल, शमिता जग्गी,सीके मेहरा, आदित्य पचौरी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उनके अभिभावक समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे.

अन्य ख़बरें

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

Newsdesk

कम वसूली होने पर होगी कार्यवाही : सीईओ बघे शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading