35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकjabalpur News

शिक्षकों की टी. ई. टी. परीक्षा अनिवार्यता को समाप्त करने, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने एवं जिले स्तर पर लंबित मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

जबलपुर।माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के परिपालन में जारी शिक्षकों की टी. ई. टी. परीक्षा के विरोध में जबलपुर में संयुक्त मोर्चा के तहत् प्रांतीय शिक्षक संघ म. प्र.जबलपुर,म. प्र.शिक्षक काग्रेंस जबलपुर,नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम जबलपुर एवं पात्रता परीक्षा संघ म. प्र. जबलपुर द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आज माननीय कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें शिक्षकों के लिए टी.ई. टी. परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने , नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने एवं पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। जिसमें   कहा गया कि कक्षा 1 से 8 पढाने वाले सभी संवर्ग के प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षकगण शासन के निर्धारित नियमानुसार नियुक्त हुए हैं एवं विधिवत प्रशिक्षित हैं। सभी की नियुक्ति के समय निर्धारित मापदंड एवं प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन किया गया है। सभी अनुभवी एवं योग्य शिक्षक हैं, जिन्होंने सेवाकाल के दौरान अनेक प्रशिक्षण पूर्ण किया है तथा वर्तमान में भी निरंतर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत् अनेक प्रशिक्षण पूर्ण कर शिक्षण कार्य कर रहे हैं।शिक्षकों ने DIET एवं सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत अनेक प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म “दीक्षा ऐप” के माध्यम से भी निरंतर प्रशिक्षण लेते रहे हैं। शिक्षक दूर-दराज के क्षेत्रों में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा के साथ दे रहे हैं। ऐसे में अचानक TET परीक्षा को अनिवार्य करना और इसमें उत्तीर्ण न होने की स्थिति में नौकरी पर संकट उत्पन्न होना पूर्णतः अव्यवहारिक एवं अन्यायपूर्ण है।25–30 वर्षों की सेवा के पश्चात शिक्षकों पर पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियां भी चरम पर होती हैं। ऐसे में इस प्रकार का निर्णय उनके हितों के विपरीत है।अतः ज्ञापन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन किया गया है कि वे पुनर्विचार याचिका (Review Petition) के माध्यम से शिक्षकों के पक्ष में राज्य सरकार का मत प्रस्तुत करें, क्योंकि अभी तक प्रदेश के शिक्षकों को सुने बिना ही TET परीक्षा आयोजित की जा रही है। अतः इनके अनुभव एवं कार्य के आधार पर टी.ई.टी. परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त किये जाने एवं इस संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट में रिव्यु पिटिशन फाईल करने की अपील की गई है।साथ ही शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने एवं जिला स्तर पर लंबित समस्याओ के निराकरण की मांग की गयी।
इस अवसर पर विश्वदीप पटेरिया,अजय रजक, मदन मनिहार,प्रदीप पटेल, विशंभर गर्ग, आनंद सिंह अधिकारी, सुरेंद्र चौधरी,विशंभर गर्ग, मनीषा सोनी,,कमलेश पटेल, पवित्र खरे, अरुण दीवान, सोनल कटारे, अरुण जैन,, संतोषचौरसिया,सतीश चडार,रवि,तनुजाअग्रवाल, अलका कोरी, निशा गर्ग, भूमिका पटेल, ज्योति शर्मा, तैमिना खान ,शबाना अंजुम सहित कई आदि भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

Newsdesk

कम वसूली होने पर होगी कार्यवाही : सीईओ बघे शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading