April 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

कुख्यात बदमाश के आतंक से त्रस्त महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से मांगी सुरक्षा, बरेला क्षेत्र में दहशत का माहौल

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के गौर इलाके में कुख्यात बदमाश के आतंक से परेशान महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ितों का आरोप है कि क्षेत्र का कुख्यात बदमाश लोकेश महोबिया उर्फ लक्की अपने 15 से 20 लोगों की गैंग के साथ लंबे समय से इलाके में भय और आतंक का माहौल बना रहा है।

पीड़ितों ने बताया कि लक्की और उसके साथी तलवार, चाकू, पिस्टल जैसे घातक हथियारों के साथ दिनदहाड़े लूटपाट, अवैध वसूली, मारपीट, रास्ता रोककर धमकाने, चोरी और अवैध शराब की बिक्री जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इन घटनाओं के कारण क्षेत्रवासियों का सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और महिलाओं व बच्चियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी और उसके साथी हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित परिवार मजदूरी और निजी कार्य कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन इस आपराधिक गिरोह के कारण वे लगातार भय में जीने को मजबूर हैं। आरोप है कि बदमाश पिछले 4–5 वर्षों से लगातार अपराध कर रहा है और अब उसने एक संगठित गैंग बना ली है, जिसमें कुछ महिलाओं को भी शामिल कर लिया गया है।

क्षेत्रवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं और पुलिस चौकी गौर सहित संबंधित थाने को उसकी गतिविधियों की जानकारी है, इसके बावजूद उसका आतंक कम नहीं हुआ है। डर के कारण कोई भी खुलकर शिकायत करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है।

पीड़ित महिलाओं और नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि कुख्यात बदमाश और उसके गिरोह पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बहाल हो सके और वे बिना डर के अपना जीवन यापन कर सकें। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी गई शिकायत के बाद मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

अन्य ख़बरें

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मस्जिद का हिस्सा ध्वस्त

Newsdesk

अमरकंटक ताप विद्युत गृह ने दिखाया मास्टरक्लास प्रदर्शन

Newsdesk

बैंक अपडेट लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक
खाते से 3.48 लाख रुपये पार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading