April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

शहजाद पूनावाला का विपक्ष से सवाल, जनता सत्ता में नहीं लाएगी तो आप संविधान विरोधी बन जाएंगे

नई दिल्ली, 3 जनवरी भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वे लीडर ऑफ पर्यटन बन चुके हैं। भाजपा नेता ने कहा कि संसद सत्र के दौरान बर्लिन में छुट्टी मनाने के बाद अभी लौटे ही थे कि एक बार फिर नया साल मनाने के लिए वियतनाम पहुंच गए हैं।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी कभी वर्कमोड में नहीं रहते हैं। वह सिर्फ छुट्टियों पर रहना पसंद करते हैं। अब राहुल गांधी परमानेंट छुट्टी के मूड में हैं।

भाजपा नेता ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम से लेकर देश के पीएम बनने तक वर्क मोड में हैं। बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा कि देशवासियों ने देखा कि जब चुनाव चल रहे थे तो राहुल गांधी जंगल सफारी का आनंद उठा रहे थे। इससे एक चीज तो साफ है कि राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं और उन्हें बताना चाहिए कि वे विदेशी दौरों के दौरान किनसे मुलाकात करते हैं।

अन्य ख़बरें

जेवर के विकास को नई रफ्तार: चोला रेलवे स्टेशन बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब, एयरपोर्ट से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

Newsdesk

बिहार ने बीते वर्ष 43,324 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व संग्रह किया

Newsdesk

असम चुनाव: देबव्रत सैकिया इस बार अपना गढ़ हारेंगे, बोले केंद्रीय मंत्री पवित्र मार्गेरिटा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading