नई दिल्ली, 7 जनवरी ( केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 24 घंटे कोर्ट खुले रहने के जस्टिस सूर्यकांत के फैसले पर कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका ये तीनों अंग अपना दायित्व निभाते रहें, यह अच्छा संकेत है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
डीएमके पर हमला बोलते हुए कहा कि डीएमके सरकार जिन वादों को लेकर सत्ता में आई, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। गुड गवर्नेंस का वादा था, लेकिन भ्रष्टाचार चरम पर है। डेवलपमेंट करने का वादा था, लेकिन वह सरकार भ्रष्टाचार और परिवारवाद में डूब गई। मुझे लगता है कि राज्यों में जितनी भी सरकारें हैं, उनमें सबसे भ्रष्ट डीएमके है। इस बार तमिलनाडु की जनता डीएमके सरकार को सबक सिखाएगी और एनडीए की सरकार बनाएगी।


